5 हज़ार रुपए में कम कीमत में मिल रहें हैं, देश के टॉप स्मार्टफोन!
दोस्तों! भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर किए जाते हैं और बेचे भी जाते हैं। भारत में 1,000 हज़ार से लेकर डेढ़ लाख रुपए के स्मार्टफोन बनते है और दूसरे देशों को भी बेचे जाते हैं। भारत 2020 में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट बन चुका है। भारत में मिडिल क्लास लोगों की ज्यादा आबादी होने के कारण भारत में 5 हज़ार से 20 हज़ार रुपए तक के स्मार्टफोन ज्यादा ख़रीदे जाते हैं। बहुत से लोग 20 हज़ार से 1.5 लाख तक के स्मार्टफोन लेना पसंद करते हैं। लेकिन भारत बहुत से लोग अभी भी 5 हज़ार रुपए से कम कीमत वाला स्मार्टफोन लेना ही पसंद करते हैं। चाहे वो बुजुर्ग हो या परिवार में सामान्य इस्तेमाल के लिए या सिर्फ ऑफ़िस कॉल के लिए वो 5 हज़ार रुपए से कम कीमत का स्मार्टफोन ही लेना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको 5 हज़ार से कम कीमत में मिलने वाले Samsung, Mi, Lava जैसे top ब्रांड के 4G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे!
LAVA Z1

भारतीय ब्रांड LAVA का 4G स्मार्टफोन LAVA Z1 5 हज़ार तक की रेंज में मिलने वाला सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। ये स्मार्टफोन 5 inch लंबे फुल HD display के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 2GB RAM और 16GB का स्टोरेज आता है। जिसे 256GB तक भी बढ़ाया जा सकता है। LAVA Z1 में MediaTek Helio A20 का फास्ट प्रोसेसर आता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 5mp Rear कैमरा और 5mp का Front कैमरा वो भी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ भी 3100 mAh है। इस स्मार्टफोन में एक साथ दो 4G सिम का भी उपयोग किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 4,999 रुपए है।
Redmi GO

Redmi के स्मार्टफोन इंडिया के टॉप सेलिंग स्मार्टफोन है। Redmi के स्मार्टफोन Normally 7 हज़ार से शुरू होते हैं। लेकिन 5 हज़ार तक का Redmi का स्मार्टफोन लेने वाले लोगों के लिए Redmi ने Redmi GO नाम का 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जो Redmi के अब तक के सबसे सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन में से एक है। इस फोन को मात्र 4,400 रुपए में खरीदा जा सकता है। Redmi GO 5 इंच के Full HD display के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का रिजॉल्यूशन 720×1280 Pixels है। इसमें 1GB RAM और 8GB का स्टोरेज आता है। जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 8mp Rear कैमरा और 5mp का Front कैमरा आता है। साथ हीं इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर लगा हुआ हैं।
Panasonic Eluga I7

Panasonic का Eluga I7 4G स्मार्टफोन उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है। जो लोग Good looking और ज्यादा बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन 5 हज़ार रुपए तक की रेंज का लेना चाहते हैं। उनके लिए Panasonic Eluga I7 एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में आपको 13.84 cm की Full HD screen मिलती है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 8MP Rear और 5MP का Front कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में Quad core का प्रोसेसर लगा हुआ है। जिस कारण ही काफी Smooth चलता है। इस स्मार्टफोन में 2GB RAM और 8GB स्टोरेज है। जिसे आगे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ 4000mAh है। Panasonic Eluga I7 की कीमत मात्र 5,000 रुपए हैं।
Asus ZenFone Lite L1

Asus का ZenFone Lite L1 भारत में 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Asus के स्मार्टफोन दिखने में Good looking और weight में हल्के होते हैं।ZenFone Lite L1 दिखने में अच्छा होने के साथ ही इसका बैटरी बैकअप 3000mAh का है। 5 हज़ार तक की कीमत में Good looking फोन मिलना काफी मुश्किल होता है। इसमें Asus आपको को 4G स्मार्टफोन ZenFone Lite L1 ऑफर कर रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन में Snapdragon 430 प्रोसेसर होता है। साथ ही इसमें 13MP का Rear कैमरा और 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।
Samsung Galaxy M01 Core

₹5000 तक के मोबाइल की बात हो और सैमसंग का नाम ना आए यह हो नहीं सकता है। सैमसंग के फोन काफी मजबूत और लंबी उम्र के होते हैं। अगर आप 5 हज़ार रुपए तक का सैमसंग स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। तो आपको Samsung का 4G स्मार्टफोन Galaxy M01 Core जरूर लेना चाहिए।इस स्मार्टफोन में आपको 5.3 इंच का HD, Infinity Display मिलता है। साथ हीं इस में 1GB RAM और 16GB का स्टोरेज भी मिलता है। जिसे SD card की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy M01 Core में 3000mAH का बैटरी बैकअप भी है। इसमें अपको 8MP का Rear कैमरा और 5mp का फ्रंट कैमरा मिलता है।इस स्मार्टफोन में आपको फास्ट प्रोसेसर Quad core भी मिलता है। इस 4G स्मार्टफोन को आप मात्र 4,999 रुपए में ख़रीद सकते हैं।