Religious

Dhanteras 2022 | असमंजस में न रहें, इस दिन है धनतेरस, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धनतेरस की पौराणिक कथा

[ad_1]

File Photo

File Photo

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में ‘धनतेरस’ (Dhanteras) का बड़ा महत्व है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तेरहवी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। धनतेरस को ‘धन त्रयोदशी’ और ‘धन्वंतरी जयंती’ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानिए धनतेरस की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ –

22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त –

23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक

पूजन का शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक

प्रदोष काल:

शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक।

वृषभ काल:

शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।

यह भी पढ़ें

धनतेरस पर धन वृद्धि योग

इस साल संयोग ऐसा बना है कि धनतेरस के दिन शनि मार्गी हो रहे हैं। इससे धनतेरस कई राशियों के जीवन में धन समृद्धि लाने वाला होगा। इस दिन से कई राशियों के जीवन में आएंगे शुभ बदलाव। संयोग यह भी है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि नामक शुभ योग भी मौजूद रहेगा।

महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। दरअसल, दुनिया में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था। भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।



[ad_2]

Source link

%d bloggers like this: