Latest Bihar NewsNews

गोपालगंज दुर्गा पूजा पंडाल 2023 जाने इस बार गोपालगंज दुर्गा पूजा पंडाल कहा पर क्या बन रहा है

Gopalganj Pandal Durga Puja 2023

गोपालगंज में जगह-जगह पूजा-पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलेभर में दुर्गापूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

शहर में दुर्गापूजा को लेकर बन रहे पूजा-पंडाल अब आकार लेने लगे हैं। काफी भव्य व आकर्षक पूजा की तैयारी की जा रही है। मुख्य रूप से शहर में छह जगहों पर पूजा-पंडाल बन रहे हैं।

पूजा समितियों के सदस्यों की देखरेख में सैकड़ों की संख्या में कारीगर पंडाल निर्माण में जुटे हुए हैं। जिसमें सबसे बड़ा पूजा पंडाल अस्पताल चौक के समीप राजा दल, बंजारी मोड़ के समीप न्यू राज दल, हजियापुर मोड़ के समीप महाराजा दल और घोष मोड़ के समीप छात्र दल में बन रहा है।

Gopalganj Durga Puja Pandal जाने इस बार गोपालगंज दुर्गा पूजा पंडाल कहा पर क्या बन रहा है

Raja Dal Gopalganj Puja Pandal

राजा दल इस बार गुजरात का फेमस अक्षरधाम मंदिर बना रहा है

छात्र दल Chhatra Dal Gopalganj Puja Pandal

छात्र दल द्वारा पटना हनुमान मंदिर बनाया जा रहा है पटना में हनुमान मंदिर बहुत ही प्रमुख मंदिरो में से एक है

महाराजा दल Maharaja dal gopalganj

महाराजा दल द्वारा चंद्रयान व मंगलयान बनाया जा रहा है इसरो ने चंद्रयान व मंगलयान को सफल बना कर भारत का नाम रोशन किया था

न्यू राज दल

न्यू राज दल द्वारा लंदन पैलेस के स्वरूप का पंडाल बनवाया जा रहा है। जिसे भव्य व आकर्षक देने का काम कारीगार कर रहे हैं।

21 अक्टूबर से शुरू होगा मेला

शहर में शारदीय नवरात्र व दशहरा को लेक लगातार चार दिन तक

मेला की शुरूआत सप्तमी की तिथि यानि 21 अक्टूबर से होगी।

दुर्गापूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारी की है। पूजा-पंडालों और भीड़-भाड़ वाले मंदिरों पर दंडाधिकारियों व काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। हुडदंग करने वालों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी।

गोपालगंज के खबरों के लिए गोपालगंज समाचार के चैनल को सब्सक्राइब करे|

One thought on “गोपालगंज दुर्गा पूजा पंडाल 2023 जाने इस बार गोपालगंज दुर्गा पूजा पंडाल कहा पर क्या बन रहा है

Comments are closed.

%d bloggers like this: