Bihar Board Toppers: जाने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के टॉपर्स, जानिए किसे मिले कितने नंबर?
Bihar Board Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणामों की घोषणा कर दी है
BSEB Inter Result 2023 / Bihar Board 12th Toppers 2023:
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणामों की घोषणा कर दी है। यहां इस खबर में हम आपको बिहार बोर्ड के टॉपर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके प्राप्तांकों और प्रतिशत के बारे में भी जानकारी बता रहे हैं।
सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है।


