2020 में आने वाली है! बॉलीवुड की ये 10 धमाकेदार फिल्में!
कोरोनावायरस में हुए लॉकडाउन के कारण पूरे देश भर की सिनेमा हॉल बंद है लेकिन अगस्त माह में सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अनुसार देश के सभी सिनेमाघर को खोल दिया जाएगा। 4 महीनों से फिल्मी मनोरंजन से दूर जनता के लिए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स की एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म में आने वाली है। आज हम आपको बॉलीवुड की आने वाली 10 सबसे एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर फिल्मों के बारे में जानकारी देंगे।
1. सूर्यवंशी
बॉलीवुड के एक्शन कुमार के नाम से जाने वाले अक्षय कुमार, सिंघम अजय देवगन और बाजीराव यानी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ सूर्यवंशी फिल्म में लीड रोल में होंगे। यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस मूवी में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। ये मूवी एक्शन से भरपूर होगी। इस मूवी का बजट 100 करोड़ रुपए है।इस मूवी की कहानी 1993 में हुए बम ब्लास्ट के ऊपर आधारित है। इस मूवी में मुंबई को बम ब्लास्ट से बचाने के लिए पुलिस ऑफिसर अजय देवगन और रणवीर सिंह, अक्षय कुमार की मदद करते हैं।

2. 83: दमूवी
83 बॉलीवुड की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। इस मूवी की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप के बारे में है। इस मूवी में रणवीर सिंह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, साकिब सलीम हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रमा देवी का किरदार निभा रही है। इस मूवी का बजट 120 करोड़ रुपए है।

3. पृथ्वी राज चौहान
पृथ्वीराज चौहान हिस्टोरिकल ड्रामा एक्शन मूवी होगी। इसमें पृथ्वीराज का लीड रोल अक्षय कुमार निभाएंगे। इस मूवी में पृथ्वीराज की पत्नी का किरदार मनुशी चिल्लर निभाएगी। जबकि मोहम्मद गोरी का किरदार मानव विज निभाएंगे।इसके अलावा सोनू सुद, आशुतोष राणा भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मूवी को 2 पार्ट्स में बनाया जाएगा। इस मूवी के का बजट 140 करोड़ रुपए होगा। इस मूवी की कहानी पृथ्वीराज चौहान पर मोहम्मद गौरी के 17 बार किए गए आक्रमण और पृथ्वीराज चौहान के जीवन से संबंधित होगी।

4. लाल सिंह चड्डा
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने के 2 सालों के बाद अमीर खान कॉमेडी बेस्ट मूवी लाल सिंह चड्डा लेकर आ रहे हैं। यह मूवी हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी “फ़ॉरेस्ट गंप” का हिंदी रीमेक है। इस मूवी में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में होंगी। इस मूवी को इसी साल दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में आमिर खान एक मानसिक रूप से कमजोर सिख व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। जो हमेशा पॉजिटिव ही सोचता है। इस मूवी की शूटिंग 100 से ज्यादा स्थानों पर की गई है। जो एक रिकॉर्ड है। इस मूवी का बजट 130 करोड़ रुपए है।

5. राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप
सलमान खान दबंग 3 के बाद एक बार फ़िर राधे मूवी में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। राधे मूवी का डायरेक्शन प्रभु देवा करेंगे। इस मूवी में दिशा पटानी सलमान खान की हीरोइन होगी। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी इस मूवी का हिस्सा होंगे। इस मूवी का बजट 160 करोड़ रुपए रखा गया है। यह मूवी 2017 की कोरियन मूवी “The Outlaws” का हिंदी रिमेक है।

6. भूल भुलैया 2
2007 में आई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी भूल भुलैया की सिक्वल भूल भुलैया 2 बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस मूवी को प्रियदर्शन निर्देशित करेंगे। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे जबकि इस मूवी की हीरोइन कियारा आडवाणी होगी। इस मूवी कास्ट में अनिल कपूर, तब्बू, राजपाल यादव भी होंगे। ये मूवी भी भूल भुलैया की तरह हॉरर कॉमेडी होगी। भूल भुलैया 2 का बजट 70 करोड़ रुपए है। ये मूवी इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती हैं।

7. मैदान
इस साल ब्लॉकबस्टर तानाजी मूवी के बाद अजय देवगन की स्पोर्ट बेस्ट मूवी मैदान लेकर आ रहे हैं। यह मूवी फुटबॉल प्रेमियों के लिए बहुत खास है क्योंकि इस मूवी की कहानी फुटबॉल खेल पर बेस्ड है। मैदान मूवी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की ज़िंदगी पर आधारित है। इस मूवी में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे जो 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे। ये मूवी 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल टीम के गोल्डन एरा पर आधारित होगी। जब भारतीय फुटबॉल टीम ने 1952 और 1962 में एशियाई फुटबॉल कप जीते थे और मेलबर्न ओलंपिक के सेमफाइनल तक पहुंची थी। इस मूवी का बजट 130 करोड़ है।

8. ब्रह्मास्त्र
करण जौहर इस साल बिग बजट मूवी ब्रह्मास्त्र लेकर आ रहे हैं। इस मूवी की कास्ट में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय होंगे। अभी तक आधिकारिक रूप से इस मूवी की स्टोरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिए एक सुपर हीरो मूवी होगी। जिसमे सभी कलाकारों के पास एक सुपर पॉवर होगी।इस मूवी को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। ब्रह्मास्त्र मूवी इस साल की सबसे बड़ी मेगा बजट वाली मूवी है। इस मूवी का बजट 170 करोड़ रुपए है। यह मूवी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।

9. लक्ष्मीबॉम्ब
अक्षय कुमार इस साल एक ओर धमाकेदार मूवी लक्ष्मी बॉम्ब लेकर आ रहे हैं। यह मूवी हॉरर कॉमेडी होगी जो साउथ की मूवी मुन्नी 2 का हिंदी रिमेक है। इस मूवी को राघव लॉरेंस डायरेक्ट करेंगे। राघव लॉरेंसमुन्नी 2 लीड एक्टर थे।इस मूवी में अक्षय कुमार एक किन्नर का किरदार निभाएंगे। इस मूवी को इसी साल नवंबर में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी होगी। इस मूवी को तमिल, तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इस मूवी का बजट 90 करोड़ रुपए है।

10. हीरोपंती 2
बागी 3 की सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ हिरोपंती 2 लेकर आ रहे हैं। यह मूवी 2014 में आई हीरोपंती कि सिक्वल होगी।यह मूवी भी हीरोपंती की तरह एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट कीर्ति सेनन होगी। इस मूवी को 2021 में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी का बजट 70 करोड़ रुपए है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के बॉडीगार्ड बनेंगे। जिसे बाद में कीर्ति सेनन से प्यार हो जाता है। उसे पाने के लिए टाइगर श्रॉफ उसके परिवार से लड़ता है।

ऐसे ही देश दुनिया तथा गोपालगंज ( Latest Gopalganj News ) से जुड़ी ताजा खबरो की जानकारी के लिए हमारे साथ आईये और फालो कीजिए हमारे फेसबुक पेज को और जुड़े रहिये हमारे गोपालगंज समाचार ( Gopalganj Samachar ) साइट से।