EntertainmentFEATUREDLatest Bihar News

इंडिया के टॉप 10 सेलिब्रिटी 2020 की लिस्ट में नंबर वन कमाते हैं, सालाना इतने करोड़!

टॉप 10 सेलिब्रिटी 2020 ( Top 10 Indian celebrities by income )

दोस्तों! इंडिया के टॉप 10 सेलिब्रिटी 2020 की लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट का आधार उनकी प्रतिवर्ष की कमाई और सोशल नेटवर्किंग फॉलोअर्स को माना है। यह लिस्ट चौंकाने वाली है। इस लिस्ट में बहुत से प्रसिद्ध कलाकारों को जगह नहीं मिली है। जिन कलाकारों का नाम फॉर्ब्स की Top 10 Indian Celebrities 2019 में था। उन कलाकारों के स्थान 2020 की सेलिब्रिटी लिस्ट में ऊपर- नीचे हुए है। तो चलिए हम देखते हैं, इस लिस्ट में नंबर 1 से नंबर 10 पर कौन-कौन से सितारे है!

1.विराट कोहली ( virat kohli )

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में पहले स्थान पर आए हैं। यह पहली बार है। जब कोई क्रिकेटर ने इस लिस्ट में प्रथम स्थान पर आया हैं। विराट कोहली के पास 31 कंपनियों के विज्ञापन (advertisements) है।जिनमें Adidas, puma, american tourister प्रमुख विज्ञापन कंपनियां है। इन विज्ञापनों, क्रिकेट और अन्य बिज़नेस के जरिए विराट कोहली प्रतिवर्ष 252.7 करोड़ रुपए कमाते हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर भारत के सबसे ज्यादा Follow किए जाने वाले व्यक्ति हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 69 Million Followers हैं।

2. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भारत के पहले और  दुनिया के चौथे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एक्टर है। अक्षय कुमार भारत के एकमात्र ऐसे एक्टर हैं। जिनकी फ़िल्में 1 वर्ष में 700 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ कमाती है। अक्षय कुमार के पास 30 विज्ञापन है। जिनमें से प्रमुख विज्ञापन  Honda, Suthol, Policy Bazaar कंपनियों के है। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों, विज्ञापनों के माध्यम से प्रतिवर्ष 2193.25 करोड़ रुपए कमाते हैं। अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 42.57 Million Followers  हैं।

3. सलमान खान

233.8 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की कमाई तथा इंस्टाग्राम पर 34 Million Followers के साथ भारत की टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सलमान खान भारत के उन एक्टर में सुमार है। जिनकी फिल्मों की अधिकतर टिकटें फिल्म की रिलीज से पहले ही बिक जाती है। सलमान खान के पास 16  कंपनीयो के विज्ञापन है। जिसमें Coca Cola, Real Me, Finolex जैसे ब्रांड है। सलमान खान प्रति विज्ञापन के 27 करोड़ रुपए लेते हैं। सलमान खान के पास खुद की कंपनी बीइंग हुमन भी है।

4. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे खेल जगत के सितारे हैं। जिन्हें भारत की टॉप 10 इंडियन  सेलिब्रिटी की लिस्ट में चौथा स्थान दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी 2019 में फॉर्ब्स की टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में पांचवें स्थान पर थे।महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिवर्ष की कमाई 101.77 करोड़ रुपए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास 22 कंपनीयो के विज्ञापन है। जिनमें से dream11, Red bus, cars24 प्रमुख है। महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे पसंद किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर है। इंस्टाग्राम पर इनके 27.3 Million Followers हैं।

5. अमिताभ बच्चन

भारतीय सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में  पांचवें स्थान पर है। अमिताभ बच्चन फेसबुक पर सबसे ज्यादा follow किए जाने वाले सेलिब्रिटी है। इनके फेसबुक पर 3 करोड़ 44 लाख Follower है। अमिताभ बच्चन प्रतिवर्ष फिल्मों और विज्ञापनों से 239.5 करोड़ रुपए कमाते हैं। इनके पास 14 कंपनियां के विज्ञापन भी है। इसके अलावा बहुत से सरकारी योजनाओं के विज्ञापन है। जिन्हें अमिताभ बच्चन फ्री में करते हैं।

6. शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान लगातार हो रही फ़्लॉप फिल्मों के कारण टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की सेल्फी लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं। 2018 में शाहरुख खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। शाहरुख खान प्रतिवर्ष फिल्मों और विज्ञापनों से 124.30 करोड़ रुपए कमाते हैं। शाहरुख खान के पास 13 कंपनियों के विज्ञापन है। जिनमें Baiju, Asian Paints और Godrej प्रमुख है। शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर भारत के तीसरे सबसे ज्यादा Follow किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 50.9 Million Followers हैं।

7. रणवीर सिंह

सिनेमा जगत के यंग टैलेंट रणवीर सिंह  टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में सातवें नंबर पर आते हैं। रणवीर सिंह अपने पहनावे को लेकर हमेशा मीडिया में चर्चित रहते हैं। रणवीर सिंह के पास 28 कंपनियों के विज्ञापन है। जिनमें से Bingo, vivo, set weight, close up प्रमुख विज्ञापन कंपनियां है। रणवीर सिंह  प्रतिवर्ष फिल्म और टेलीविजन की सहायता से 118.2 करोड़ रुपए कमाते हैं। रणबीर सिंह के इंस्टाग्राम पर 33.4 Million Followers है।


8. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण लगातार दे रही हिट फिल्मों के कारण टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में आंठवे स्थान पर है। दीपिका पादुकोण भारत की एकमात्र एक्ट्रेस है। जिन्होंने फॉर्ब्स की दुनिया की टॉप 5 महिला Richest Paid Celebrities की लिस्ट में अपना नाम दर्ज़ करवाया था। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड जगत की सबसे ज्यादा फ़ीस लेने वाली एक्ट्रेस है। ये प्रति फिल्म 35 करोड़ रुपए लेती है। दीपिका पादुकोण के पास 16 टीवी कंपनियों के विज्ञापन है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण 51.6 Million Followers है।

9. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में नौवें स्थान पर मौजूद है।पूरे भारत में ऐसा कोई नहीं होगा जो सचिन तेंदुलकर को पसंद ना करता हो। इन्होंने 2013 में क्रिकेट जगत से सन्यास ले लिया था फिर भी इनकी Fan following कम नहीं हुई। सचिन तेंदुलकर के पास 14 कंपनियों के विज्ञापन है। जिनमें लुमिनस और ओरिएंट प्रमुख कंपनियां है। सचिन तेंदुलकर प्रतिवर्ष उनकी सहायता से 80 करोड़ रुपए कमाते हैं। सचिन तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 25.4 Million Followers है।

10. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की यूथ में काफी Fan following है। जिस कारण इस एक्ट्रेस को टॉप 10 इंडियन सेलिब्रिटी  की लिस्ट में दसवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। आलिया भट्ट के पास 23 कंपनियों के विज्ञापन है। जिनमें Flipkart, MakeMyTrip, PhonePe प्रमुख विज्ञापन कंपनियां है। जिनकी सहायता से आलिया भट्ट प्रतिवर्ष 60 करोड़ रुपए कमाती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के 48.1 Million Followers हैं।