CrimeNewsPhulwariya

Gopalganj News | 6 साल के मासूम का स्कूल में खून से लथपथ मिला शव, घरवाले बोले- बेटे की हत्या हुई

गोपालगंज के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 6 साल के बच्चे का खून से लथपथ शव मिलने से चारो तरफ हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। चोट के निशान बच्चे के सिर और गले पर हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार के गोपालगंज जिले के एक प्राइवेट आवासीय विद्यालय में शनिवार को 6 साल के छात्र संदिग्ध हालत में मृत मिला। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के न्यू ज्ञानलोक कंपीटिशन स्कूल New Gyan Lok Competition school परिसर की है। स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब छह बजे लड़का अन्य छात्रों के साथ परिसर में ट्यूटर के साथ पढ़ रहा था और वह अचानक गायब हो गया था। पुलिस के अनुसार, मृतक नर्सरी का छात्र था और भोरे थाने के कुसहा गांव का मूल निवासी था।

छत पर खून से लथपथ पड़ा था मासूम

खोजबीन के दौरान साथी छात्रों ने लड़के को छत पर पड़ा पाया, जिसके बाद उसे हथुआ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को चेहरे, नाक पर चोट के निशान और कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। लड़का छत पर कैसे पहुंचा, ये भी सवाल बरकरार है। फुलवरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस बीच गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि FSL टीम और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया गया है। बच्चे का पोस्टमॉर्टम चल रहा है और पूछताछ की जा रही है। असली अपराधी का पता लगाने के लिए आवासीय विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है, एसपी ने कहा, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

%d bloggers like this: